BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रदेशवासियों के लिए मातारानी का आशीर्वाद लेने राज्यपाल अनुसुईया उइके आएंगी खुर्सीपार, दया सिंह ने किया आमंत्रित

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। और जोन-2 खुर्सीपार दुर्गोत्सव समिति के कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भी दिया। राज्यपाल ने आमंत्रण कार्ड को स्वीकार किया और आश्वासन दिया की वे कार्यक्रम में आएंगी। इससे पहले भी राज्यपाल उइके माता रानी के दरबार आशीर्वाद लेने आ चुकी है।

इससे पहले बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व सीएम से मुलाकात की थी। जोन-2 खुर्सीपार दुर्गोत्सव समिति के कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रण दिया था। दया ने आयोजन को लेकर लंबी चर्चा की। आमंत्रण कार्ड को पूर्व सीएम ने स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने की बात कही।

पूर्व सीएम रमन का भिलाई से गहरा लगाव रहा है। वे भोलेबाबा की बारात से लेकर कई धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान में शामिल होने आते रहे हैं। इस साल भी नवरात्रि में माता का आशीर्वाद लेने के लिए खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में आएंगे।

दया ने बताया कि माता की चौकी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है और हर गेट पर सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था होगी। दया सिंह के आयोजन की पूरी रूपरेखा लेने के बाद राज्यपाल ने नवरात्रि में आने के लिए हामी भर दी। उन्होंने कहा है कि, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए माता का आशीर्वाद लेने के लिए जरूर आएंगे। देश और छत्तीसगढ़ पर माता की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इसके लिए हम सब मिलकर पूजा-अर्चना व अभिषेक करेंगे।

Related Posts