BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रोज फील्ड पर पहुंच रहे हैं भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, 23 दिन में 70 से अधिक क्षेत्रों का किया दौरा, मॉर्निंग विजिट में अचानक किसी भी क्षेत्र का कर रहे निरीक्षण, साइकिल से प्रतिदिन कर रहे है 10 से 15 किलोमीटर की रनिंग

भिलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर भिलाई के निगमायुक्त प्रकाश सर्वे लगातार मॉर्निंग विजिट कर रहे हैं। श्री सर्वे को भिलाई निगम में 23 दिन हो चुके हैं। इन 23 दिनों में उन्होंने मॉर्निंग विजिट के दौरान भिलाई निगम के 70 से अधिक स्पॉट का दौरा किया है! सभी जोन क्षेत्र में पहुंच चुके हैं, भिलाई के प्रथम वार्ड से लेकर अंतिम वार्ड का दौरा कर चुके हैं! यहां तक की बीएसपी क्षेत्र में भी निरीक्षण करने आयुक्त पहुंच चुके हैं।

शासन की प्रमुख योजनाओं, निर्माण/विकास कार्य के बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य एवं नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर कहीं भी अकेले पहुंच जाते हैं! स्पॉट में पहुंचने के बाद संबंधित कर्मचारी से संपर्क करते हैं, जरूरत के मुताबिक अधिकारियों को स्पॉट पर तलब किया जाता है! पेयजल एवं सफाई को लेकर आए दिन आयुक्त किसी न किसी वार्ड में पहुंच रहे हैं! रहवासियों से फीडबैक भी ले रहे हैं और इसके मुताबिक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

सकरी एवं तंग गलियों से लेकर सड़क, बाजार क्षेत्र का उन्होंने निरीक्षण किया है! सफाई कर्मचारियों का फील्ड में पहुंचकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैं! निगम आयुक्त के लगातार मॉर्निंग विजिट से जोन आयुक्तों पर खासा प्रभाव पड़ा है, जोन आयुक्त भी अब अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह दिखाई दे रहे हैं।

मॉर्निंग विजिट में कार्रवाई भी- निगमायुक्त मॉर्निंग विजिट में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं, शौचालय में केयरटेकर के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है, खराब पेवर ब्लॉक की हालत को लेकर आयुक्त के निर्देश के बाद सुधारा गया, पानी की चोरी करने पर टुल्लू पंप जब्ती की कार्रवाई हुई है।

आकाश गंगा में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए जमीन को समतल किया जा रहा है, बुजुर्गों की तकलीफों को देखते हुए भिलाई के सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट में उन्होंने व्हीलचेयर की व्यवस्था करा दी है, पब्लिक सेवा से सीधे जुड़े हुए लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर द्वारा सही जानकारी नहीं रखने पर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है! आयुक्त अपने निरीक्षण के पश्चात दिए गए निर्देशों का फीडबैक भी ले रहे है।

Related Posts