BREAKING

Uncategorised

विजय प्रताप सिंह ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार किया ग्रहण, भारतीय रेल विद्युत सेवा के 1986 बैच के है अधिकारी

बिलासपुर। विजय प्रताप सिंह ने दिनांक 04 अक्टूबर’ 2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक पद पर नियुक्ति के पूर्व  विजय प्रताप सिंह उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर, निर्माण के पद पर पदस्थ थे।

विजय प्रताप सिंह भारतीय रेल विद्युत सेवा के 1986 बैच के अधिकारी है। उन्होने बीटेक और आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई किया है। उन्हें विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव है तथा वे उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं दक्षिण मध्य रेलवे में विभिन्न पदों पर कर चुके है तथा गुंटकल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर भी कार्य कर चुके है।

विजय प्रताप सिंह ने भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंडियन रेलवेज़) वडोदरा, इनसीड सिंगापुर, आईसीएलआईएफ मलेशिया में उन्नत प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त किया है और साथ ही आईएसबी सिकंदराबाद और एसडीए बोकोनी मिलान, इटली में नेतृत्व और सामरिक प्रबंधन कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने अनुबंध प्रबंधन पर विश्व बैंक के प्रशिक्षण में भी भाग लिया है।

Related Posts