BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार ने दुर्ग निगम मुख्यालय में सभी विभागों में घूमकर विभागवार अवलोकन कर कार्यो की जानकारी ली

दुर्ग। निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देशनुसार विभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से अमृत मिशन से सम्बंधित कार्यो की जानकारी। शहर में जलप्रदाय से सम्बंधित जानकारी और मंगलवार 5 अक्टूबर गोधन न्याय योजना व 15वे वित्त आयोग से सम्बंधित समस्त और मुख्यमंत्री स्लम स्वस्थ्य योजना के अंतर्गत,शहर के उद्यान, एवं सीवरेज परियोजना से सम्बंधित कार्यो की जानकारी।

बुधवार 6 अक्टूबर राष्ट्रीय शहरी मिशन,लेखा और स्थापना से सम्बंधित कार्यो की जानकारी।
गुरुवार 7 अक्टूबर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत, वाहन से सम्बंधित समस्त कार्यो की जानकारी।
शुक्रवार 8 अक्टूबर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका के सम्बंध में समस्त जानकारी,विधुत कार्यो की भवन अनुज्ञा, आईएचएस डीपी आवास योजना से समस्त जानकारी। शनिवार 9 अक्टूबर स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत एवं डोस अपशिष्ट प्रबंधन से सम्बंधित और जानकारी के साथ स्थल भ्रमण किया जाएगा।

सोमवार को नगर पालिक निगम में सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मुख्यालय में राजस्व विभाग, बाजार विभाग, स्थापना शाखा, लोक कर्म विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला विभाग समेत अन्य विभागों का भ्रमण कर प्रभारी अधिकारियों से चर्चा कर कार्यो देखा एवं कार्यो के संबंध में जानकारी ली।

इस मौके पर कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय, उपअभियंता साहू,मनोहर साहू, शुभम गोइर, शौयब अली मौजूद थे।इस हेतु शासन द्वारा प्रभारी समान्यक अधिकारी नियुक्त किया गया है। निगम में तिथिवार सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्कता अनुसार योजनाओं के समुचित क्रियान्वन प्ररीक्षण देंगे।

Related Posts