भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा के जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला महामंत्री एवं वैशालीनगर प्रखण्ड प्रभारी राजा संधु एवं वैशालीनगर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी पाण्डेय के नेतृत्व में जोन -2 कार्यालय का घेराव किया गया। समिति द्वारा इसके पूर्व भी वैशालीनगर जोन अंतर्गत वार्ड 19 शास्त्री नगर में बीएम शाह अस्पताल के समीप नाली व सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने के बाद आज समिति के सदस्यों द्वारा यह घेराव किया गया है।
श्री संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएम शाह अस्पताल के समीप स्थानीय लोगों को नाली एवं सड़क निर्माण न होने की वजह से बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके संबंध में पूर्व में कई बार जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुका है इसके बावजूद आज तक कोई भी प्रतिक्रिया उनके द्वारा नहीं दी गई। जिसके चलते आज हमने यह घेराव किया।
प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी पाण्डेय ने बताया कि घेराव के बाद जोन आयुक्त द्वारा ये जानकारी दी गई कि शास्त्री नगर के नाली व सड़क के निर्माण के लिए 17 लाख रुपए की अनुमानीत राशि के खर्च का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जिसकी स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल आयुक्त द्वारा वहां सड़कों के सामने जीरा गिट्टी की व्यवस्था कर दी गई है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि जोन आयुक्त महोदय द्वारा जल्द से जल्द हमारी मागों को पूरा करने का वादा किया गया। अगर शासन से द्वारा खर्च होने वाली राशी की स्वीकृति प्राप्त होने मे विलंब हुआ तो हम सभी श्रीराम जन्मोत्सव समिति (युवा विंग) के सदस्य हजारों की संख्या मे विकराल रूप मे नगम निगम का घेराव व धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जवाबदारी निगम प्रशासन की होगी।
घेराव के दौरान मुख्य रूप से जोनाथन जोना, अंकित सिंह राजपूत, अंजय पाण्डेय, कमल रणदिवे, बिरजू चौधरी, मालिक वर्मा, अनुज पाण्डेय, आयुष सिंह, रवि शाह, राहुल सिंह, सूरज सिंह, सौरभ पाल, रजत मेगलान, नागेश राय, राघवेंद्र शाह, जावेद खान, पराग सिंह, मोनीष नायर, सुबोध श्रीवास, पंकज साहू, चंदन जैन, सतेंद्र कुशवाहा, मलिक खान, हरपीत सिंह रंधावा, कमल साव, बबलू साव, अमित गिरी, सरन दुबे, आदित्य सिंह, कुणाल, विष्णु, अनुराग, लकी, नवदीप, बाबू, मनोज आदि सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।















