भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी करते हुए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में निगम-मंडलों में पदस्थ पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्ति की गई है।
गिरीश देवांगन की जगह अरूण सिंघानिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरुण सिंघानिया, पीआर खूंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शैलेश नितिन त्रिवेदी के स्थान पर मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महासचिव के रूप में वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। इनमें भिलाई शहर, कोरबा ग्रामीण, बिलासपुर और जांजगीर चांपा शामिल है।
भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय और जांजगीर चांपा में राघवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। यहां देखे पूरी सूची…













