भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर आज एमजे कालेज में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 56 बच्चों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें से 25 ने रक्तदान भी किया। मुख्य अतिथि डॉ रश्मि भूरे ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
डॉ रश्मि भूरे ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपने 12 वर्ष के कार्यकाल की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से उन्नयन हो रहा है। अब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सिजेरियन की भी सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। वे स्वयं सरकारी अस्पतालों से जुड़ी हैं तथा लोगों से भी कहेंगी कि वे सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करें।
रक्तदान के इस कार्यक्रम का आयोजन स्टील हैण्ड्स फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ तथा गंगोत्री (पूर्व नाम गायत्री) अस्पताल दुर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी महामानवों को प्रमाण पत्र देकर डॉ रश्मि भूरे ने उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर स्टील हैण्ड्स फाउण्डेशन की अध्यक्षा रीता मिश्रा, उपाध्यक्ष नीता त्रिपाठी, संगीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर सहित एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के कुछ व्याख्याताओं ने रक्तदान किया एवं गंगोत्री अस्पताल के डायरेक्टर डॉ ओपी कराडे, डॉ ज्ञानप्रकाश, कुलदीप अग्रवाल व उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।















