भिलाई। सनातन धर्म के प्रचारक, हिंदुत्ववादी नेता और अपने यंग और तंज भरे लेखनी से चर्चा में रहने वाले विक्की शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश शिवसेना के प्रवक्ता पद के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द की कोई राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो सकते है।
अपने इस्तीफा पर बातचीत करते हुए विक्की शर्मा ने सारनाथ एक्सप्रेस से कहा कि मैं बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों और सिद्धांतो से प्रभावित होकर शिवसेना पार्टी से जुड़ा था और लगातर कई आंदोलनों में शामिल हुए और कई आंदोलनों के नेतृत्व भी किया लेकिन अब की शिवसेना पार्टी बाला साहेब ठाकरे के बताए मार्ग और सिद्धांत पर नही चल रहा है, अब पार्टी की कार्यशैली अलग सोच के साथ चल रही है इसलिए मैंने आज अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया हूँ।
अब आगे क्या रणनीति है और किस अन्य पार्टी में जाएंगे के सवाल का जवाब देते हुए विक्की शर्मा ने कहा कि जो पार्टी देशहित मे कार्य करेगी उस पार्टी को ही मेरा समर्थन रहेगा। जहां मेरे आत्म सम्मान को ठेस ना लगे और सम्मान और गरिमा बनी रहे उस पार्टी में जाने पर मैं विचार करूंगा।
ज्ञात हो कि विक्की शर्मा छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार नेता मने जाते है और वह पिछले करीब 35 वर्षो से राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए है। वह पूर्व में हिन्दू जागरण मंच के दुर्ग जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ है।















