BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एसएसपी पहुंचे धमधा के पुलिस चौपाल में: अच्छे लोगों के साथ पुलिस का विश्वास एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का डर होने के बात ग्रामीणों के साथ साझा की

दुर्ग। दिनांक 23.09.2021 से चलाए जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों में ‘पुलिस चौपाल’ के सातवें दिवस पर स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के द्वारा थाना धमधा क्षेत्र के बरहापुर गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से पुलिस चौपाल के आयोजन के उद्देश्यों को बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा ने कहा कि दुर्ग पुलिस सदैव आप लोगो के लिए ही कार्य कर रही है
लोगो को पुलिस के प्रति विश्वास हो और यह भरोसा हो कि जब कभी भी वह थानां जाए तो उसकी बातों को सुना जाएगा एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस का डर होना चाहिये l भारी संख्या में लोगो के इस अभियान से जुड़ने एवं पुलिस का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया।

दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान बद्रीनारायण मीणा अपनी टीम के साथ पहुंचकर धम़धा थाना क्षेत्र में आयोजित बरहापुर जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सायबर क्राइम एटीएम फ़्रॉड ऑनलाइन ठगी, यातायात नियमों का पालन करने , एवं महिला रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा पर जानकारी भी साझा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के पश्चात से ग्रामीण थाना इलाकों में लगातार पुलिस चौपाल का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है

इस कार्यक्रम में बरहापुर ग्राम के जनप्रतिनिधि महिला पुलिस स्वयं सेविका ग्रामवासी उपस्थित थे सभी ने खुशी जाहिर करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किए एवं पुलिस एवं आम जनों की दूरी को खत्म करने के पुलिस चौपाल के आयोजन को बहुत सराहा।

आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अनंत साहू, डी एस पी अभिषेक झा, महिला रक्षा टीम प्रभारी प्रभा राव एवं संयुक्त टीम के साथ ही यातायात से अंजोर रथ पहुंचे हुए थे।

Related Posts