BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

नए संसद भवन के कन्सट्रक्शन साइट पर पहुंचे पीएम मोदी, करीब एक घंटे रुक कर निर्माण कार्य का लिया जायजा

नईदिल्ली (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार रात करीब 8.45 बजे नई दिल्ली में नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर गए. उन्होंने साइट पर लगभग एक घंटा बिताया और नए संसद भवन के निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा हुआ था. सिर पर उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था।

बता दें कि संसद के लिए नए भवन का निर्माण जारी है. 2022 में इसे तैयार हो जाने की उम्मीद है. नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार का होगा. साल 2022 में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक इसके तैयार होने की उम्मीद है. सरकार साल 2022 का मानसून सत्र नए भवन में आहूत करना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 दिसंबर को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी. भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत किया जा रहा है. इस परियोजना पर 971 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नए संसद भवन में लोकसभा सदस्यों के लिए 888 सीटें होंगी. इसके अलावा राज्यसभा सदस्यों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी. इसमें 1224 सदस्यों के एक साथ बैठने की भी व्यवस्था होगी. इसके अलावा हर एक सदस्य के लिए 400 वर्गफुट का एक कार्यालय भी इस नए भवन में होगा. नई संसद पुरानी संसद से करीब 17 हजार वर्गमीटर बड़ी है. नए संसद भवन में सभी सांसदों के लिए दफ्तर तैयार किया जाएगा, इसे 2024 तक तैयार किया जाएगा।

Related Posts