BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीने का पानी मांगने के बहाने घर मे घुसकर चाकू दिखाकर महिला से सोने का चैन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, रायपुर का हिस्ट्रीशीटर हैं आरोपी

भिलाई। प्राथीया इंद्रा सिंह पुत्री जितेन्द्रो सिंह उम्र 22 साल साकिन सेक्टर 04 सड़क नंबर 08 ब्लाक 03 क्वा. 09 थाना भिलाई भट्ठी की निवासी दिनांक 23.09.2021 के प्रात: 07.10 बजे अपने दोस्त
उज्जवल सिंह के साथ बासिन चौक में मार्निंग रनिंग करने गई थी मो टर सायकल में सवार व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थीया के जेब में रखे 4,600 रूपयें एवं एक गुलाबी रंग का अपर को लूट कर भाग गया कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना जामुल में अपराध क्रमांक 439/2021, धारा 25,27 आर्स एक्ट, 392 भादंस0 का अपराध पंजीबद्व किया गया है।

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धुव के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जामुल गौरव पाण्डेय एवं सिविल टीम द्वारा घटना के सबंध में प्रार्थीया से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना के आस पास लगे CCTV कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया गया। अज्ञात आरोपी व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल में पीछे गाडी नबंर नही था गाडी के सामने वाले प्लेट में प्रार्थीया द्वारा गाडी नबंर बताये जाने से गाडी के ओनर का पता कर उस तक पहुच प्रार्थी से पूछताछ किया गया।

जिससे पता चला कि उक्त मोटर सायकल को सलमान अली उर्फ गिडडी ईरानी दिनांक 22.09.2021 की रात को उससे छीन कर मोटर सायकल लेकर चला गया था। इस जानकारी पर आरोपी सलमान अली को मुखबीर लगा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी
रायपुर का हिस्टीशीटर है व कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ है। आरोपी से कड़ी पूछताछ में जामुल थाना क्षेत्र में मार्निंग रनिंग कर रही युवती से इंद्रा सिंह से लूट की घटना एवं BMY चरोदा रेल्वे कालोनी GRP क्षेत्र में घर के सामने झाडू मार रही महिला लिपिका नायर पति दीप्ती कांत नायर क्वाटर नंबर 241 डी जोन 2 BMY
चरोदा से पीने का पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर धारदार चाकू दिखाकर सोने का चैन लूटना कबूल किया।

आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से 2,000 रूपये नगद, सोने की 17 ग्राम की चैन, गुलाबी रंग का अपर जैकेट व घटना में प्रयुक्त रायल इन्फील्ड मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MX 8055 और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना जामुल से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जामुल गौरव पाण्डेय, निरीक्षक पुरानी भिलाई विनय सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर सिंह, सिविल टीम में आरक्षक रिंकू सोनी, अरविंद मिश्रा, सत्येन्द्र मढरिया, एवन बंछोर थाना जामुल पेट्रोलिंग से आरक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अमित सिंह, विकास सिंह, एस0 दिनेश की सराहनीय
भूमिका रही।

Related Posts