रायपुर। दुर्ग जिले के बहुचर्चित खुडमुडा हत्याकांड का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद राशि देकर पुरस्कृत करने की घोषणा डीजीपी ने की है। पुरस्कार राशि के लिए जारी आदेश में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर सहित कुल 41 पुलिसकर्मियों को नगद राशि दिया जाएगा। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने इस मामले की खुलासा करने के लिए दिन-रात एक कर दी थी। इस प्रकरण की वह स्वयं मोनिटरिंग करते रहे, देर रात तक स्वयं इस पर काम कई दिनों तक काम किया। कई दिनों तक वह अमलेश्वर थाना में सुबह से लेकर देर रात तक काम करते है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जिला होने के कारण और मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की घटना होने के कारण पुलिस पर भी इस प्रकरण का जल्द खुलासा करने का दबाव था, स्वयं डीजीपी भी दो बार अमलेश्वर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी लिए थे। अंततः तत्कालीन एसपी प्रशांत ठाकुर और उनकी टीम ने अथक प्रयास के बाद इस मामले के खुलासा किया।यहां देखे पुरस्कार पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची….
ज्ञात हो कि दिनांक 21.12.2020 को थाना अमलेश्वर में सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम खुडमुडा खार में स्थित बाडी में बालाराम सोनकर की बहू कीर्तिन सोनकर एवं सास दुलारीबाई की हत्या कर बालक दुर्गेश सोनकर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घायल कर दिया गया है। बालाराम सोनकर तथा रोहित सोनकर की जानकारी नही है कि सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल मुआयना किया गया। बारिकी से निरीक्षण करने पर बालाराम सोनकर एवं रोहित सोनकर का शव भी बाडी में
स्थित पानी टंकी से बरामद किया गया।
घायल बालक दुर्गेश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। प्रार्थी संजू सोनकर निवासी ग्राम खुडमुडा की रिपोर्ट पर थाना अमलेष्वर में अपराध क्रमांक 144/2020 धारा 302, 307, 201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा घटना स्थल पहुंच कर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं विवेचना में लगे अन्य अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निर्देशानुसार विवेचना के बिन्दु हुए अलग-अलग टीम बनाकर विवेचना की गई तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया।

















