BREAKING

Uncategorised

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में छत्तीसगढ़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आज नई दिल्ली में ऑनलाइन आयोजित आरोग्य मंथन 3.0 में प्रदेश को ये पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा द्वारा छह श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें से चार श्रेणियों में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में छत्तीसगढ़ ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में दमदार उपस्थिति बनाई है। दोनों ने योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है और पूरे अमले की पीठ थपथपाई है।

इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार

छत्तीसगढ़ को च्वाइस सेंटर्स के माध्यम से देश भर में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड के पंजीयन के लिए प्रथम स्थान मिला है। राज्य के प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य के आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के कुसमुसा गांव के च्वाइस सेंटर संचालक सुनील कुमार कुशवाहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में पूरे देश में दूसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में लैंगिक-समानता को प्राथमिकता देते हुए तीन लाख 20 हजार 661 महिलाओं को योजना के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराया गया है। छत्तीसगढ़ इस मामले में देश में तीसरे स्थान पर है।

Related Posts