भिलाई। दिनांक 22-09-2021 से दिनांक 24-09-2021 को भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा भगवान लाल साहनी, राष्ट्रीय सदस्य पिछड़ा वर्ग कौशलेन्द्र पटेल एवं पिछड़ा वर्ग से प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली के राजेश यादव का आगमन छतीसगढ में हुआ।
पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने एवं जानकारी लेने हेतु दिनाक 23-09-2021 को पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा छतीसगढ के पिछड़ा वर्ग के सामाजिक पदाधिकारियों के साथ न्यु सर्किट हाउस रायपुर में बैठक आयोजित किए एवं मुझे भी बैठक में आमंत्रित किया। बैठक में जाति गत जनगणना पुरे देश में करने की मांग किया गया। पिछड़ा वर्ग के लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं राजनीति में अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जातियों की तरह आरक्षण देने की मांग किया गया।
पिछड़ा वर्ग में क्रिमीलेयर को समाप्त करने की आवश्यकता महसूस किया गया। क्रिमीलेयर में आगामी समय में वेतन से आय कृषि से आय को शामिल नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। 12 लाख तक के शुद्ध आय को क्रिमीलेयर में शामिल नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

मेरे द्वारा बैठक में छतीसगढ में निवासरत यादव समाज के रावत जाति को भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग के केन्द्रीय सूची में शामिल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया एवं जल्द इसे कार्यवाही में शामिल करने का आश्वासन दिया गया है। इस बैठक में छतीसगढ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव प्रदेश सचिव सुन्दर लाल यादव जिला अध्यक्ष महासमूंद राजू यादव रायपुर महानगर ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष झंगलु राम यादव वरिष्ठ सदस्य परदेशी राम यादव रायपुर महानगर ईकाई के कोषाध्यक्ष ईतवारी यादव सहित छतीसगढ के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं पदाधिकारी शामिल हुए।















