नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत देखने को मिला। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए अमेरकी विदेश मंत्रालय के कई अधिकारी पहुंचे थे। वहीं, भारत के अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधु भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे। पीएम मोदी के आने की खुशी में हवाईअड्डे पर 100 से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे थे।
अपने इस दौरे पर पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और क्वाड देशों के नेताओं संग बैठक करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
US: Prime Minister Narendra Modi steps out of his car to meet people who were waiting to welcome him at Joint Base Andrews in Washington DC pic.twitter.com/7m8avGg1Fn
— ANI (@ANI) September 22, 2021
पीएम मोदी के वॉशिंगटन पहुंते ही भारतीय समुदाय के लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिया। खास बात यह थी कि बारिश के बावजूद भारतीय-अमेरिकी पीएम मोदी का इंतजार करते रहे। पीएम मोदी इन लोगों से मिलने के लिए खासतौर पर अपनी गाड़ी तक से उतरे।
Landed in Washington DC. Over the next two days, will be meeting @POTUS @JoeBiden and @VP @KamalaHarris, Prime Ministers @ScottMorrisonMP and @sugawitter. Will attend the Quad meeting and would also interact with leading CEOs to highlight economic opportunities in India. pic.twitter.com/56pt7hnQZ8
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2021
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अपने वॉशिंगटन पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वॉशिंगटन डीसी पहुंच गया। अगले दो दिनों में मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, स्कॉट मॉरिसन, योशिहिदे सुगा से मिलूंगा। इस दौरान मैं क्वाड मीटिंग में हिस्सा लूंगा और शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर भारत में आर्थिक उपलब्धियों को उनके सामने रखूंगा।’
US: Prime Minister Narendra Modi arrives at the hotel in Washington DC
PM Modi is on a 3-day visit where he will be attending the first in-person Quad Leaders’ Summit, hold bilateral meetings, & address United Nations General Assembly pic.twitter.com/25OhBIyepw
— ANI (@ANI) September 22, 2021
पीएम मोदी और जो बाइडेन की मुलाकात 24 सितंबर यानी भारतीय समयानुसान शुक्रवार को होगी। इसी साल 20 जनवरी को अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह पीएम मोदी के साथ बाइडेन की पहली आमने-सामने मुलाकात होगी। वहीं, कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी का भी यह पहला बड़ा विदेश दौरा है।















