BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पशु तस्करी करने वाला आरोपी चढा पुलिस के हत्थे, 01 नग भैंस और 03 नग भैंसा जप्त

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय बलौदाबाजार सिद्धार्थ बघेल के निर्देर्शन में दिनांक 10.06.2020 को निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा के नेतृत्व में प्रआर 85 गांधी राम बंजारे, आरक्षक 562 पप्पू पनागर को जरिये मुखबीर सूचना मिला की सीतापार से एक व्यक्ति वाहन क्रमांक सीजी 07 सी 4058 में मवेशी भरकर खरतोरा नाका तरफ परिवहन करते ले जा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर चेक किया जिसमें एक नग भैंस, तीन भैसा बिना चारा पानी के ठसाठस भरा मिला।  जिसे धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर मवेशी एवं वाहन का वैध दस्तावेज पेश करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख कर देने पर वाहन चालक आरोपी श्रवण कुमार साहू पिता जोहन लाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्त आरडीए कालोनी मकान नंबर 309 एन ब्लाक सरोना देवेन्द्र नगर रायपुर के कब्जे से मेटाटोर क्रमांक 07 सी 4058 किमती 5,00,000/रूपये व एक नग भैस, तीन नग भैसा किमती 80,000/रूपये जुमला किमती 5,80,000/रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर मौके पर देहाती नालसी लेकर कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार थाना आकर असल नंबर अपराध क्रमांक 237/2020 धारा 4,6,10,11 छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम 2004  व 49ए,50  पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा न्यायालय पेश किया गया है। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी –
श्रवण कुमार साहू पिता जोहन लाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्त आरडीए कालोनी मकान नंबर 309 एन ब्लाक सरोना देवेन्द्र नगर रायपुर

Related Posts