BREAKING

Uncategorised

वीडियो कॉल से दस्तयाब करने की कोरिया पुलिस की अनूठी पहल: 07 वर्ष से लापता लकड़ी को वीडियो कॉल से किया दस्तयाब

कोरिया। कोरिया पुलिस द्वारा बीते 02 माह में कई प्रकार की कार्यवाहीयां की जा रही है। आज थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा कोरिया पुलिस की नई पहल के मद्देनजर थाना में बीते 7 साल से लापता लड़की को मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा अपनी सूझबूझ से पुलिस ने ढूढ निकाला।

लापता लड़की की पिता के रिपोर्ट पर 07 वर्ष से लड़की की हरसंभव तलाश जारी थी। जिस पर वर्तमान थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ सचिन सिंह और उनकी टीम ने सफलता हासिल कर लिया है। लापता लड़की को वीडियो कॉल के माध्यम से लड़की के पिता से बात कराई गई।

बात करते वक्त पिता और बेटी भावुक हो गए, बेटी के बच्चो को देखकर पिता के चहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी और उनकी टीम को बधाइयाँ दी है।

Related Posts