दुर्ग। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन.मीणा, के मार्ग दर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा गणेश विर्सजन हेतु सभी क्षेत्रों में व्यवस्था लगाई गई है जो नियमित रूप से ड्यूटी संपादित करेगें। राष्ट्रीय राजमार्ग में सुपेला से कुम्हारी तक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का काम चल रहा है जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी भी प्रकार का रैली, जुलूस, धार्मिक आयोजन कि अनुमति नहीं है दुर्ग पुलिस जिले के सभी गणेश उत्सव आयोजन समितियो से अपील करती है कि गणेश विर्सजन के लिए ज्यादा दूर ना जाकर, नेशनल हाईवे में आने से बचे और अपने अपने क्षेत्र के आस पास तालाबो में गणेश जी के प्रतिमा का विर्सजन करने का कष्ट करे जिससे हाईवे में किसी प्रकार का जाम की स्थिति निर्मित न हो।
बडे़ प्रतिमाओ के विर्सजन के लिए क्षेत्रानुसार जगह चिन्हाकिंत किया गया हैः-
(01)-दुर्ग क्षेत्र- के आयोजन समितियो द्वारा गणेश प्रतिमा को शिवनाथ नदी पुलगांव में विर्सजन करेगें। शिवनाथ नदी में विर्सजन के लिए आने वाले समितियों से निवेदन है कि अभी वर्तमान में पुलगांव चौक से अंजोरा बाई पास तक सडक चौडीकरण का कार्य चल रहा है जिसके कारण सडक की चौडाई कम हो गई है अतः विर्सजन के लिए कम से कम संख्या आये और हो सके तो अपने अपने क्षेत्र के तालाबों में प्रतिमा का विर्सजन करें।
(02)- भिलाई क्षेत्र – के गणेश प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए ठगडा बांध में व्यवस्था की गई है पावर हाउस, कैम्प क्षेत्र, खुर्सीपार, सुपेला एवं नेहरू नगर इन क्षेत्र से आने वाले समितियो से अपील है कि वे विर्सजन के लिए ओवर ब्रिज एवं अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करते हुए सेक्टर एरिया के मार्ग से ठगडा बांध जाये नेशनल हाईवे में विर्सजन जुलूस का आवागमन ना करें।
(03)- रिसाली, उतई, नेवई क्षेत्र- के गणेश प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए मरोदा बांध में व्यवस्था की गई है।
(04)-भिलाई-03 क्षेत्र – के आयोजन समिति गणेश विर्सजन जो खारून नदी महादेव घाट जाते है इस क्षेत्र के समिति से अनुरोध है कि वें सिरसा गेट चौक से सिरसा कला, मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करें।
(05)-चरोदा क्षेत्र- के आयोजन समिति जो खारून नदी महादेव घाट जाते है इस क्षेत्र के समिति से अनुरोध है कि वें खालसा ढाबा से ग्राम उरला-पाहंदा-अमलेश्वर होकर खारून नदी जाये।















