भिलाई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी अध्यक्ष भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन अतुल पर्वत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस के अवसर पर आज सिविक सेंटर इंदिरा पैलेस में नयनदीप विद्या मंदिर में दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
साथ ही इन बच्चों को कॉपी ड्राइंग कॉपी पेंसिल रबड़ कटर इत्यादि चीजें वितरण करके उनके बीच खुशियां मनाई।
श्री पर्वत ने बताया कि सेवा ही समर्पण के तहत आने वाले 1 सप्ताह तक लगातार हैं हम जनता के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंच कर जन्मदिन को सफल बनाया।

इन बच्चों को मिष्ठान भी वितरण किया गया कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य श्वेता महोबिया रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव ज्ञानचंद जैन के अलावा राम यादव गुरसिमरन सिंह नवजोत सिंह केतन शर्मा शुभम मानिकपुरी आकाश मानिकपुरी गुलशन दिलिवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के युवा साथी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।















