अम्बिकापुर। सरगुजा रेंज के नवपदस्थ आईजी 2004 बैच के आईपीएस अजय कुमार यादव ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर समेत कई जिलों में कप्तान रह चुके आईपीएस अजय यादव का बतौर रेंज आईजी सरगुजा पहला रेंज है।
आईजी अजय यादव की प्रारम्भिक शिक्षा बस्तर, बीजापुर और जगदलपुर के स्कूलों में हुई। जगदलपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर कॉलेज से फिजिक्स में एमएससी तक पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरु सेवाएं दी। वर्ष 2004 में इनका चयन यूपीएससी में आईपीएस के लिए हुआ। ट्रेनिग के बाद इनकी पहली पोस्टिंग 2007 में धरमजयगढ़ एसडीओपी के पद पर हुआ।
छः माह बाद इनकी पोस्टिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) दंतेवाड़ा में हो गई।
नवम्बर 2007 से इनका तबादला पुलिस अधीक्षक
नारायणपुर के पद पर हुआ जहाँ इन्होंने जनवरी 2009
तक अपनी सेवाएं दी। जनवरी 2009 में इनका तबादला पुलिस अधीक्षक कांकेर के पद पर हुआ जहां इन्होंने दिसम्बर 2010 तक अपनी सेवाएं दी। दिसम्बर 2010 में इनका तबादला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के पद पर हुआ जहाँ इन्होंने दिसम्बर 2011 तक अपनी सेवाएं दी।
जनवरी 2012 में इनका तबादला फर्स्ट बटालियन में सेनानी के पद पर हुआ जहाँ इन्होंने मई 2013 तक
अपनी सेवाएं दी। झीरम घाटी कांड के बाद मई 2013
में इन्हें पुलिस अधीक्षक बस्तर के पद पर पदस्थ किया।
गया जहां इन्होंने अक्टूबर 2015 तक अपनी सेवाएं दी।
वर्ष 2015 में इनका प्रमोशन हुआ और इन्हें उप पुलिस
महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया। प्रमोशन के साथ ही इनका तबादला पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीआईजी (प्रशासन) के पद पर हुआ। यहां इन्होंने मई 2016 तक अपनी सेवाएं दी। मई 2016 में इन्हें पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चांप की जिम्मेदारी दी गई जहां यह दिसम्बर 2017 तक पदस्थ रहे। जनवरी 2018 से अक्टूबर 2019 तक डीआईजी (प्रशासन) के पद पर सेवाएं देने के बाद नवम्बर 2019 में इन्हें मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के गृह जिले दुर्ग पुलिस अधीक्षक की बड़ी जिम्मेदारी दी गई जहा यह जून 2020 तक सेवाएं दी।
जून 2020 से सितम्बर 2021 तक राजधानी के एसएसपी की जिम्मेदारी निभाई। राजधानी के एसएसपी रहते हुए इन्होंने लगभग सभी मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी हुए साथ ही कई बड़े मामलों का खुलासा किया।
क़ानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर सख़्त रहने वाले आईजी अजय यादव ने कहा कि
“आईपीसी और सीआरपीसी हमारी गीता है, इसलिए
पुलिसिंग से ज़्यादा कुछ नही और उससे कम कुछ
नही, जो अपराध करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
सिफ़ारिश आई तो पूरी ताक़त झोंक कर कार्यवाही
करेंगे”।












