कवर्धा। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर रायपुर के आदेश अनुसार राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 01/09/2021 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा योग्यता अनुसार पदोन्नति सूची 2021 जारी किया गया है जिसमें कबीरधाम जिले के निरीक्षक कौशल किशोर वासनिक का निरीक्षक के पद से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।
जिन्हें आज दिनांक-16/09/2021 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षक कौशल किशोर वासनिक के कंधे पर लगे रिबन को काट, कैप लगाकर उप. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी, उप. पुलिस अधीक्षक अजीत ओगरे, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी के द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।












