BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निरीक्षण के पहले दिन माॅर्निंग विजिट में स्लम क्षेत्र एवं निचली बस्तियों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे, शौचालय से नदारद केयर टेकर को नोटिस जारी करने दिये निर्देश

भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जोन 01 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 03 कोसानगर के यादव मोहल्ला पहुंचे। यह क्षेत्र स्लम बस्ती है और निचली बस्ती में आता है। बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति इस क्षेत्र में देखने को मिलती है, साथ ही नाला का पानी भी अधिक बारिश में सड़क पर बहने लगता है। दूसरा यह मोहल्ला स्लम क्षेत्र है और सघन भी है। इन्ही सभी कारणों से कल निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे इस क्षेत्र में माॅर्निंग विजिट के लिये निरीक्षण के प्रथम दिन पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निगमायुक्त जब पहुंचे उस दौरान नाली सफाई की जा रही थी।

आयुक्त ने निर्देश दिये कि नाली सफाई के तुरंत बाद मलबा को हटाकर उस स्थल में चूना एवं ब्लीचिंग का छिड़काव करे ताकि स्थल स्वच्छ रहे और कोई संक्रामक बीमारी का फैलाव न हो। मोहल्ले के सकरी गलियो से होते हुये अमृत मिशन के तहत बिछाये गये वितरण पाइपलाईन से घरो में पानी आने की जानकारी ली, रहवासियों से उन्होंने पानी आने और वाटर मीटर के बारे में पूछा।

कुछ रहवासियों ने बताया कि पानी का प्रेशर कम है। आयुक्त ने इस पर जलकार्य विभाग के अधिकारियो को इसके निराकरण के निर्देश दिये और इस प्रकार के क्षेत्रों को चिन्हांकित करने कहा। कोसानगर के नाला का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जल प्रवाह निरंतरता में होना चाहिये, नाला में कचरा न फंसे इसका विशेष ध्यान रखा जाये, समय-समय पर तथा आवश्यकता अनुसार नाला से कचरा की सफाई होते रहे! उन्होंने कोसानगर के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।

शौचालय के बाहर पुरूष एवं महिला का संकेतक पृथक से लिखवाने के निर्देश दिये! शौचालय की साफ-सफाई उन्होंने देखी, शौचालय के केयर टेकर उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और केयर टेकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं प्र. स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रारंभ हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण, आयुक्त ने शिविर स्थल का लिया जायजा

भिलाई। कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर आज से भिलाई निगम के सभी जोन में जन समस्या निवारण शिविर प्रारंभ हो गया है। जो कि 30 सितंबर तक आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया है। शिविर के प्रथम दिन निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने व्यवस्थाओं एवं प्राप्त हो रहे आवेदन के निराकरण को लेकर शिविर स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रत्येक योजनाओं के लिये पृथक से पंजी संधारित करने के निर्देश दिये। जब आयुक्त शिविर स्थल में पहुंचे तब महापौर परिषद के पूर्व सदस्य जी. राजू ने पूर्व शिविर में दिए गए आवेदन के मजदूर कार्ड प्राप्त नहीं होने की समस्या बताई। जिस पर त्वरित रूप से आयुक्त ने शिविर स्थल से ही श्रम विभाग के अधिकारियों से बात की और निगम को निर्मित हो चुके मजदूर कार्ड की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने कहा। निगम आयुक्त ने शिविर में संलग्न सभी कर्मचारियों से प्राप्त आवेदन की जानकारी ली और अधिकारियों को निराकरण योग्य आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये और निराकरण के पश्चात आवेदक को सूचित करने कहा। आयुक्त के निर्देश के पालन में आज के शिविर में त्वरित निराकरण योग्य 17 आवेदन की समस्या का समाधान किया गया।


इन योजनाओं/समस्याओं को लेकर कर सकते हैं आवेदन इन जन समस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, समाजिक सहायता पेंशन, दिव्यांग जनों को उपकरण, राशन कार्ड, श्रम विभाग पंजीयन मजदूर कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, नल जल योजना, सीमेंट, सड़क, नाली, जल प्रदाय, प्रकाश व्यवस्था, भवन निर्माण, आबादी पट्टा, सीमांकन, नामांकन, नल कनेक्शन, अतिक्रमण से संबंधित, सफाई से संबंधित तथा अन्य कार्यों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

30 सितंबर तक इन क्षेत्रों में आयोजित होगा शिविर
16 सितंबर गुरूवार को वार्ड 04 राधिका नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 11 अंबेडकर भवन अंबेडकर नगर, वार्ड 21 बैकुंठ नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 28 मंगल बाजार छावनी, वार्ड 53 एवं 54 सतविजय आडिटोरियम सेक्टर 05 डोमशेड। 20 सितंबर को वार्ड 01 जुनवानी सांस्कृतिक भवन बाजार चौक खम्हरिया, वार्ड 13 राजीव नगर रामजानकी मंदिर, वार्ड 22 बीएसपी पानी टंकी गणेश मंच श्याम नगर, वार्ड 34 नेताजी सुभाषचन्द्र खुर्सीपार गणेश मंच एकता नगर, वार्ड 55,56 एवं 57 सेक्टर 06 कालीबाड़ी। 21 सितंबर को वार्ड 06 नेहरू भवन सुपेला, वार्ड 14 रामनगर कर्मा भवन, वार्ड 23 संत रविदास नगर भवन, वार्ड 30 बालाजी नगर खुर्सीपार यादव पारा स्थित नवीन प्रा. शाला, वार्ड 65 एवं 66 सेक्टर 07 सड़क 3-4 में मंच। 22 सितंबर को वार्ड 03 कोसा नगर सांस्कृतिक मंच, वार्ड 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड 24 दुर्गापारा सांस्कृतिक भवन शारदा पारा, वार्ड 35 शास्त्री नगर खुर्सीपार बाबा बालकनाथ मंदिर के पास स्थित मंच, वार्ड 68 सेक्टर 09 हाॅस्पिटल सेक्टर हायर सेकण्ड्री स्कूल सेक्टर 09। 23 सितंबर को वार्ड 05 लक्ष्मी नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 16 कुरूद सांस्कृतिक भवन, वार्ड 25 संतोषीपारा पूर्व पार्षद कार्यालय, वार्ड 37 चन्द्रशेखर आजाद नगर खुर्सीपार एनपीआर रोड स्थित शिवालय प्रांगण, वार्ड 64 सेक्टर 10 गुण्डिचा मंच। 24 सितंबर को वार्ड 08 रानी अवंती बाई चैक सियान सदन कोहका, वार्ड 17 वृन्दानगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 46 सेक्टर 03 शिव मंदिर परिसर, वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर शिवाजी नगर चन्द्रमा चौक। 25 सितंबर को वार्ड 07 फरीद नगर दुर्गा मंच, वार्ड 18 प्रेमनगर चैता मैदान सांस्कृतिक भवन, वार्ड 47 सेक्टर 01 दक्षिण सड़क 11 डोमशेड, वार्ड 29 बापूनगर खुर्सीपार जलाराम मंदिर। 27 सितंबर को वार्ड 02 माॅडल टाउन शिव मंदिर स्मृति नगर, वार्ड 19 दुर्गा मंच तीन दर्शन मंदिर के पास शास्त्रीनगर, वार्ड 48 सेक्टर 01 उत्तर सड़क 11 डोमशेड! 28 सितंबर को वार्ड 12 आमोद भवन कान्ट्रेक्टर काॅलोनी, वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकूण्ड, वार्ड 49 सेक्टर 02 पूर्व पार्षद कार्यालय के समीप डोमशेड, वार्ड 32 राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार पं. दिनदयाल उद्यान के पास सांस्कृतिक मंच। 29 सितंबर को वार्ड 67 सेक्टर 08 सियान सदन मिलन चौक हुडको, वार्ड 27 सांस्कृतिक मंच घासीदास नगर, वार्ड 50 सेक्टर 02 पश्चिम पार्षद कार्यालय के समीप डोमशेड, वार्ड 31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार जोन 03 मिलावट पारा गणेश मंदिर के पास। 30 सितंबर को वार्ड 69 एवं 70 वार्ड कार्यालय शहीद कौशल नगर सियान सदन मिलन चौक हुडको में आयोजित होगा।

Related Posts