नईदिल्ली (ए)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर का आयकर विभाग ने आज ‘सर्वे’ किया। आयकर विभाग की टीम सुबह सोनू सूद के आवास पर पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक, आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़े छह जगहों का सर्वे किया. हालांकि कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है।
बता दें कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले ‘सर्वे (खातों के अवलोकन के) अभियान’ में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं. हालांकि, अधिकारी दस्तावेज जब्त कर सकते हैं।
सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत के बाद से लोगों की मदद के लिए काफी मशहूर हुए हैं. कड़े लॉकडाउन में लोगों को घर पहुंचाना हो या किसी बीमार को दवा उन्हें मदद की थी। सोनू सूद के इस कदम की खूब तारीफ होती रही है। उन्होंने 12 सितंबर को ही एक महिला को मदद किए जाने की जानकारी दी थी।
हालांकि उनके आलोचक मदद के लिए होने फंडिंग पर सवाल उठाते रहे हैं. हाल के दिनों में सोनू सूद को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मेंटरशीप प्रोग्राम के लिए एंबेसडर नियुक्त किया था।
All her friends did the right thing,
Medicines have been sent and now she will be given proper care🙏@IlaajIndia@SoodFoundation 🇮🇳 https://t.co/blSltnf15U— sonu sood (@SonuSood) September 12, 2021
सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने आयकर विभाग के सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सूद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, ‘चलो नया रास्ता बनाएं…किसी और के लिए’।















