BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चीखली दुर्ग द्वारा आज प्लेसमेंट कैम्पस का किया जा रहा आयोजन

दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चीखली दुर्ग द्वारा कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए गवर्नमेंट ऑफ नर्सिंग कॉलेज पद्मापुर दुर्ग में आज दिनांक 15 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।

एस.आर. हॉस्पिटल की एच.आर. मैनेजर डॉ. मनीषा पंडित ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप दोपहर 1:00 बजे से गवर्नमेंट नर्सिंग ऑफ कॉलेज पद्मापुर दुर्ग में प्रारंभ होगा। बी.एस.सी. नर्सिंग में जो स्टूडेंट अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं।

वे सभी स्टूडेंट्स प्लेसमेंट कैंप में रोजगार प्राप्ति हेतु इंटरव्यू के लिए आमंत्रित हैं। एस.आर. हॉस्पिटल के इंचार्ज नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन मिस्टर विजय गवांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आर. हॉस्पिटल में बर्न यूनिट एवं एडवांस ट्रामा यूनिट एवं मनोरोग यूनिट का विस्तार किया गया है।

आई.सी.यू. एवं एन.आई.सी.यू. एवं पी.आई.सी.यू में बिस्तरों की संख्या का विस्तार किया गया है। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए कोविड-19 के वायरस से निपटने के लिए अस्पताल में पूरी तैयारी तैयारी की जा रही है जिसके तहत यह प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts