भिलाई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा गत दिन सीए फाइनल और फाउण्डेशन के रिजल्ट जारी किये गये। जिसमें भिलाई की अकांक्षा पाण्डेय ने क्वालीफाई कर भिलाई का मान बढ़ाया है।
उन्होंने डीपीएस दुर्ग से स्कूली शिक्षा ग्रहण की है। कु. अकांक्षा भिलाई इस्पात संयंत्र में रेल मिल में कार्यरत आर.एम. पाण्डेय एवं शंकराचार्य महाविद्यालय की कॉमर्स विभाग की एचओडी डॉ. अनिता पाण्डेय की सुपुत्री एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण पाण्डेय की भतीजी है। उनके सीए क्वालीफाई करने पर परिवार के सदस्यों एवं मित्रों ने हर्ष जाहिर किया है।














