
भिलाई (सारनाथ एक्सप्रेस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रिसाली को प्रदेश का 14वां नगर पालिक निगम बनाया गया। नगर पालिक निगम रिसाली बनने के साथ ही इस क्षेत्र में नये वार्ड बनाने व नए अधिकारी-कर्मचारी के पदस्थापना का कार्य भी हुआ। नगर निगम रिसाली के पहले नवपदस्थ आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार ने उन्हें अब नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नवपदस्थ आयुक्त से सारनाथ एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए भिलाई निगम के लिए आगे की कार्य योजना और अपने अब तक के सफर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मूलतः बिलासपुर जिला के किआरी ग्राम (मस्तूरी) से है। इनकी प्रारम्भिक व हायरसेकंडरी तक कि शिक्षा डबरा (जांजगीर चाम्पा) शासकीय स्कूल में हुई। वर्ष 1995 में इन्होंने जरहाभाठा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर से बियोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष 1997 में इन्होंने जरहाभाठा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर से ही बॉटनी में एमएससी की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के साथ ही इन्होंने पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी साथ ही डबरा (जांजगीर- चाम्पा) महाविद्यालय, अम्बिकापुर महाविद्यालय व डोंगरगांव महाविद्यालय में संविदा पर एमएससी (बॉटनी) के टीचिंग भी किया। करीब 2 वर्षो तक इन्होंने इन महाविद्यालयो में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2003 के पीएससी में इनका चयन हुआ और इन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया। लगातर तैयारी जारी रखते हुए इन्होंने वर्ष 2005 के पीएससी में भाग किया और डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए। ट्रेनिंग पश्चात इनकी पहली ही पोस्टिंग जनवरी 2008 में घोर नक्सली क्षेत्र नारायणपुर (अबूझमाड़) में हुआ। यहां पांच वर्षों तक इन्होंने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। वर्ष 2013 में इनका स्थानान्तरण कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर व अंतागढ़ एसडीएम के लिए हुए जहा इन्होंने दो वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2015 में इनका स्थानान्तरण एसडीएम रायगढ़ के पद पर हुआ जहां इन्होंने तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2018 में इनका प्रमोशन हुआ इन्हें डिप्टी कलेक्टर से इन्हें अतिरिक्त कलेक्टर बनाया गया साथ ही इनका तबादला जगदलपुर एडीएम के लिए हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। फरवरी 2019 में इनका तबादला जिला पंचायत सीईओ बेमेतरा के लिए हुआ यहां इन्होंने एक वर्ष वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। जनवरी 2020 में इन्हें नवनिर्मित नगर पालिक निगम रिसाली का पहला आयुक्त नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी दी गई थी साथ ही इन्होंने छह माह तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) दुर्ग की जिम्मेदारी भी निभाई। अब इन्हें भिलाई निगम के आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
गार्डनिंग व पर्यावरण के बेहद लगाव रखने वाले आयुक्त प्रकाश सर्वे को शासकीय नौकरी में आने की प्रेरणा इनके पिता जी से मिली थी। यह अपने पिताजी को ही अपना आदर्श मानते है। इनके छोटे भाई भी शासकीय जॉब पर है।
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि यह नया निगम है इसे इस्टेबलिस्ट करना, डेवलोपमेन्ट के लिए शासन स्तर पर बात करना और काम करना प्राथमिकता में है। निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था, लाईट, पानी, जनता को मूलभूत सुविधाएं देने पर भी काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को जनता तक निस्वार्थ भाव से पहचाना ही मेरा उद्देश्य है। शासकीय योजनाओं की लाभ निचले तबके तक पहुंचे यह भी प्राथमिकताओ में शामिल है। मैं यहां की जनता, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार बन्धुओं से यही अपील करूँगा की हमारा सहयोग करे। आप सभी के सहयोग से हम भिलाई को एक बेहतर व आदर्श नगर पालिक निगम बना सकते है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालो युवाओ को यही कहना चाहूंगा कि अभी के वर्तमान में जो कम्पटीशन का दौर चल रहा है उनके लिए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े, लक्ष्य से न भटके न ही मिसगाइड हो।















