चल रही कुर्ला-हटिया, सांतरागाछी-पुणे एवं हावड़ा-साईनगर शिरडी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार
रायपुर – 13 सितम्बर, 2021/पीआर/आर/247 रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा चल रही 02812/02811 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 02817/02818 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं 02594 / 02593 हावड़ा-सांईनगर शिर्डी-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । जिसकी जानकारी इस प्रकार है -👇

02251/2252 यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन की समय सारणी मे आंशिक संशोधन ।
रायपुर – 13 सितम्बर, 2021/ पीआर/आर/248
यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडी संख्या 02251/2252 यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का दक्षिण मध्य रेलवे के गुंटकल रेलवे मंडल के अंतर्गत धर्मवरम-काचीगुड़ा सेक्शन के बीच विधुतीकरण किया गया है, इसी के फलस्वरूप यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में आशिंक परिवर्तन किया गया है । इस गाड़ी के अन्य रेलवे स्टेशनों की समय सारणी यथावत रहेगी ।
नयी विस्तृत समय-सारिणी इस प्रकार है-👇

मडगाँव जंक्शन-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 21 सितम्बर को एक फेरे के लिए
रायपुर – 13 सितम्बर, 2021/पीआर/आर/249: रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा मडगाँव एवं बिलासपुर के मध्य 01599 मडगाँव-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह स्पेशल ट्रेन मडगाँव से 01599 मडगाँव-बिलासपुर ट्रेन की सुविधा 21 सितम्बर, 2021 को एक फेरे के लिए चलेगी । यह गाड़ी स्पेशल ट्रेन 21 सितम्बर, 2021 को मडगाँव से 20.00 बजे रवाना होकर कल्याण , ईगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, नागपुर गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर को दिनांक 23 सितम्बर, 2021 को 03.10 बजे पहुचेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 18 स्लीपर सहित कुल 20 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।












