रायपुर। राज्य सरकार ने आज 21 आईएएस, 06 एएसपी के तबादला आदेश जारी करने के बाद आज 02 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमे डीआईजी अजय यादव को सरगुजा रेंज के प्रभारी आईजी पदस्थ किया है वही आईपीएस विवेक शुक्ला को एआईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है।












