भिलाई। रविवार 12 सितम्बर को श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई के युवा विंग के जिला अध्यक्ष व यंगिस्तान के संयोजक मनीष पाण्डेय ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। इस दिन की शुरुआत इन्होंने सेक्टर नौ स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर माथा टेका व भगवान हनुमान व पुजारियों का आशीर्वाद प्राप्त कर की। पूजा पाठ के उपरांत सेक्टर-8 स्थित स्नेह संपदा विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर मिठाई और पुस्तके बांटकर मनाया। इसके बाद सेक्टर-3 स्थित फील परमार फाउंडेशन पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मनीष पाण्डेय ने कहा कि सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिला पूर्ण रूप से स्वस्थ व सुरक्षित रहे, हर नागरिक कोरोना महामारी से दूर रहे, क्योंकि हर व्यक्ति का जन्म अमूल्य है। अपना जन्मदिन हर व्यक्ति को समाज के लिए समर्पित होकर मनाना चाहिए।

मैं पिछले दस-ग्यारह वर्षों से स्पेशल बच्चों के बीच आकर अपना जन्मदिन मनाते आ रहा हूं। इनसे हमें भी बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है, साथ ही इन्हें देख कर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यह स्पेशल बच्चे कितने संघर्षों के बीच भी अपना जीवन बेहतर ढंग से जी रहे हैं सही सलामत व्यक्ति आज सिर्फ परेशानियों से घिरा हुआ है लेकिन हर व्यक्ति को और स्थिति व परिस्थितियों में सदैव खुश रहना चाहिए।

स्नेह संपदा की संचालिका ने मनीष पाण्डेय से आग्रह किया कि हमारे स्कूल की कक्ष काफी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उस पर मनीष पाण्डेय ने कहा कि मेरा पहला प्रयास होगा कि बीएसपी प्रबंधन से बोलकर इसे बेहतर बनवाया जाय अगर बीएसपी प्रबंधन ध्यान नहीं देगा तो मैं और मेरे सारे कार्यकर्ता मिलकर क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत जरूर करवाएंगे।


आज हमारा कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्षम है, मेरी संवेदनाएं हमेशा इन स्पेशल बच्चों के साथ रही है और आगे भी रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में विनोद सिंह, सेवक राम साहू, आकाश ठाकुर, राहुल भोसले, गोल्डी सोनी, मोहम्मद आसिफ, रेहान अहमद, जयंत मेश्राम, पिंटू जाल, नवीन पात्रो, जय प्रकाश, राजकुमार, अविनाश, नितेश सिंह बाबू, आनंद, हरीश, विनीत, प्रदीप गुप्ता, प्रशम दत्ता, नीरज तिवारी सहित श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे।















