BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

बिहार की बुजुर्ग महिला ने बनाया रिकॉर्ड, 80 साल की उम्र में लड़ेंगी पंचायत चुनाव, पति भी रह चुके विधायक

पटना (ए)।  कहा जाता है कि अगर हौसला बुलंद हो तो उम्र सपनों के बीच में नहीं आती। इसका जीता जागता उदाहरण गोपालगंज में 80 साल की पानमती देवी हैं जिन्होंने बिहार पंचायत चुनाव में सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी होने का रिकॉर्ड बना दिया है।

दरअसल शुक्रवार को बुजुर्ग महिला अपने दो बेटों के साथ वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने प्रखंड कार्यालय पहुंची। कार्यालय मे दल-बल के साथ नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशियों ने जब अपने बीच नामांकन कराने पहुंची 80 साल की बुजुर्ग महिला को देखा तो हैरान रह गए. पूर्व विधायक की पत्नी का 80 साल की उम्र में वार्ड सदस्य के लिए पर्चा भरना, सारे दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

पानमती देवी ने बताया कि उन्हें यह हौसला उनके स्वर्गीय पति से मिला है. जीते जी उन्होनें लोगों की सेवा करना और गांव की बेहतरी का मौका कभी नहीं छोड़ा. उनके जाने के बाद अब पानवती देवी यह काम करना चाहती हैं इसलिए ही में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची।

बता दें कि बुजुर्ग पानमती देवी के पति स्वर्गीय बद्री राम साल 1962 और 1967 में भोरे विधानसभा क्षेत्र से दो बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह लगातार दस साल तक विधायक रहे. दो साल पूर्व विधायक बद्री राम का निधन हो गया. इनके तीन पुत्र थे. तीन साल पहले एक पुत्र की बीमारी से मौत हो गई. दो पुत्र घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं।

Related Posts