दुर्ग। शुक्रवार को दुर्ग सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल और मोहननगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने आयोजित पत्रकार वार्ता में चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 13 अगस्त 2021 को प्रार्थी पुरुषोत्तम जयंत चौधरी पिता पुरुषोत्तम कृष्ण चौधरी उम्र 70 साल निवासी साकेत कालोनी शीतला मंदिर के पास कातुलबोर्ड थाना मोहन नगर जिला दुर्ग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी कोल इंडिया लिमिटेड से रिटायर्ड अधिकारी है जो 12 अगस्त .2021 को अपने घर में ताला लगाकर अपने छोटे भाई से मिलने सेक्टर 02 भिलाई गया था, जहां से देर रात्रि अपने घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुला हुआ था जिसमें रखे सोने एवं चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के देहांत के बाद अकेला निवासरत था। घटना दिनांक को अपने रिस्तेदार के यहा सेक्टर एरिया में गया था जो रात्रि करीबन 11 बजे वापस आया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 291/2021 धारा 457, 380 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश एवं थाना स्तर पर टीम बनाकर लगातार ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत् निगाह रखी गई जो आय से अधिक अनाप शनाप खर्च कर रहा है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर क्षेत्र में मुखबीर लगाया गया था। मुखबिरी से प्राप्त सूचना पर आरोपी शंकर नाथ उर्फ बिटू, आकाश यादव उर्फ गोल्डी को अग्रसेन चौक दुर्ग के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर 12 अगस्त 2021 को साकेत कालोनी में सुने मकान का ताला तोड़कर प्रवेश घर के आलमारी से सोने एवं चांदी के जेवरात, मोबाईल पड़ी, चिल्हर पैसा चोरी करना बताये एवं चोरी के कुछ माल को अपने साथी के साथ मिलकर करन पाटिल पिता भरत पाटिल, गोल बाजार रायपुर को बेचना बताया।

आरोपी शंकरनाथ उर्फ बिट्ठ पूर्व में हत्या का प्रयास एवं मोबाईल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों से 235 ग्राम सोने के जेवरात, चांदी का पायल, बिछिया 4 नग तीन लेडिज हांथ घड़ी तथा नगदी रकम 3000 कुल कीमती करीबन 11 लाख 50 हजार बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा हैं।















