BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पावर हाउस लाल मैदान में आगामी नवरात्र उत्सव के लिए पंडाल निर्माण के पूर्व समिति द्वारा किया गया विधिवत भूमिपूजन

भिलाई। आज नेताजी सुभाष नवयुवक जागति दुर्गोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लालमैदान के पवित्र प्रागंण में आगामी नवरात्र उत्सव को देखते हुए पंडाल निर्माण के पूर्व भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसे समिति के मुख्य पुजारी आचार्य बृजवासी महाराज द्वारा सम्पन्न कराया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति वरिष्ठ संरक्षक महिमानंद सिंह ठाकुर, अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत, कोषाध्यक्ष शिव प्रजापति , पूजा प्रभारीगणों में अजरंगी गुप्ता,आकाश गुप्ता, विपिन प्रधान, दिलीप सहित जयप्रकाश आर्य, धनंजय सिंह,सुरेश प्रजापति, ऋषभ वर्मा,मनोज तिवारी सहित समिति के सभी सम्मानिय सदस्य उपस्थित थे।

यह लालमैदान दुर्गोत्सव समिति के आयोजन का 50वां वर्ष है।समिति के महामंत्री विजय सिंह और उपाध्यक्ष गोविंद राजपूत ने बताया कि आयोजन के 50वें स्वर्णीम वर्ष की बहुत सी तैयारियां समिति ने कर रखी थी परंतु जैसा कि लालमैदान दुर्गोत्सव समिति अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने सामाजिक नैतिक जिम्मेदारियों को भी भलीभांति समझती है,और कोरोना महामारी के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए, समिति ने सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया कि इस वर्ष भी लालमैदान में नवरात्र उत्सव का कार्यक्रम पिछले वर्ष की ही भांति सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगी से परंतु पूरे विधि-विधान से मनाया जायेगा।

साथ ही समिति के सभी सदस्य नवरात्र में जगतजननी मां जगदम्बा से यह प्रार्थना करेंगे कि इस आंशिक रूप से बचे कोरोना महामारी को हमारे भिलाई शहर ही नहीं देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व से दूर करें,सभी स्वस्थ रहें निरोग रहें। वहीं अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने जानकारी दी कि निश्चित रूप से आने वाले वर्ष में जिस भव्यता और अनोखे पंडाल के लिए लालमैदान प्रदेश ही अपितु पूरे देश में जाना जाता है उसी भव्यता और समाज को एक नये संदेश देने वाले पंडाल के साथ लालमैदान अगले शारदीय नवरात्र में भक्तों को देखने को मिलेगा।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ समिति सभी प्रदेशवासियों को नवरात्र महापर्व की हार्दिक बधाई सहित ढेरों शुभकामनाएं देती है। उपरोक्त जानकारी समिति के मंत्री अनिरुद्ध गुप्ता ने मिडिया को दी।

Related Posts