
नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 157 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढत भी हासिल कर ली है। भारत द्वारा दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम दूसरी इनिंग में 210 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में गेंद से कहर बरपाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया। मैच में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं, टीम इंडिया की इस जीत के असली हीरो रहे शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ तीन बड़े विकेट भी चटकाए।
टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने अच्छी शुरुआत को जारी रखा और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। बर्न्स ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, इसके तुरंत बाद बल्ले से धमाल मचाने वाले शार्दुल ठाकुर ने इंग्लिश सलामी बल्लेबाज की पारी का अंत किया।
India conquer The Oval – their first Test win at the venue since 1971 💪#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/zRhnFiKhzZ pic.twitter.com/aH7r53QMst
— ICC (@ICC) September 6, 2021
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मलान (5) ने हमीद के साथ साझेदारी जमाने की कोशिश की, लेकिन तालमेल में हुई गड़बड़ के चलते वह अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद दूसरे सेशन की शुरुआत कप्तान जो रूट ने रिवर्स स्विप पर चौका लगाकर की, लेकिन अगले ही ओवर में रविंद्र जडेजा ने हसीब हमीद (63) की शानदार पारी का खात्मा कर दिया। हमीद के आउट होने के स्कोर बोर्ड में अभी पांच ही रन जुड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने अपनी जबरदस्त गेंद पर ओली पोप (2) को चलता कर दिया। इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।
This is a very special Test Match win. After being 127/7 on the first day, not many teams can make a comeback and win a away test the way Team India have done. That is why this is a very special Indian Team. Congratulations to everyone for playing their part in a memorable win. pic.twitter.com/9XDJCCrAwC
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) September 6, 2021
बुमराह ने पोप के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे जॉनी बेयरस्टो को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और शानदार यॉर्कर पर उनकी गिल्लियां बिखर दी। वहीं, दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे रविंद्र जडेजा ने इसके अगले ही ओवर में मोईन अली को भी जीरो के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।
THEY’VE DONE IT! ❤️🔥
A historic win at the Oval by 157 runs!
INDIAAAAA, INDIAAAAA 🇮🇳🇮🇳🇮🇳Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! 📺#ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Shardul #Rohit #Bumrah #Root pic.twitter.com/TAyYTzqxH9
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 6, 2021
कप्तान जो रूट और क्रिस वोक्स ने टीम की हार को टालने का कुछ देर प्रयास किया, पर शार्दुल ने एकबार फिर टीम इंडिया के लिए मसिहा बने और उन्होंने जो रूट (36) को क्लीन बोल्ड करके टीम की जीत पर मुहर लगा दी। टी ब्रेक से ठीक पहले क्रिस वोक्स (18) भी उमेश यादव की गेंद पर केएल राहुल को कैच देकर चलते बने। आखिरी में उमेश यादव ने जेम्स एंडरसन को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया।















