BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले के 17वें पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने किया पदभार ग्रहण, अब तक सर्वाधिक 09 जिले के कर चुके है कप्तानी

दुर्ग। सोमवार की शाम दुर्ग जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा ने कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम उन्हें सलामी दी गई। एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी ग्रामीण अनंत साहू सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।

ज्ञात हो कि एसपी बद्री नारायण मीणा 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी है। हाल ही में राज्य सरकार ने उन्हें जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी थी। एसपी बद्री नारायण मीणा जून 2018 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार गए थे। वहां उन्हें आईबी में पोस्टिंग मिली थी। तीन साल का डेपुटेशन पूरा कर वे जुलाई में छत्तीसगढ़ वापस आये
हैं।

बद्री नारायण मीणा के नाम छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक जिले का एसपी रहने का रिकार्ड दर्ज है। वे सबसे अधिक 8 जिले की कप्तानी किए हैं। जिसमे बलरामपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर व रायगढ़ शामिल है और अब उन्हें 9वें जिले के रूप में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के वीवीआइपी जिले की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Posts