भिलाई। जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बोल बम समिति भिलाई के बाद अब दुर्ग में कदम रख रही है। जिस तरीके से भिलाई के हर मंडल और हर वार्ड में बोल बम समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। अब उसी तरह दुर्ग शहर विधानसभा के मंडल व वार्डों में टीम होगी। दुर्ग के सैकड़ों युवा बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर उनसे जुड़ने लगे हैं। इसीलिए दया सिंह ने दुर्ग विधानसभा में कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया।
अब दुर्ग शहर विधानसभा के साथ-साथ दुर्ग जिला कार्यकारिणी का ऐलान दया सिंह ने किया है।
दया ने उन युवाओं को मौका दिया है जो ग्राउंड में लगातार काम कर रहे हैं। जनता के बीच रहते हैं। समाज के हर वर्ग को दया ने मौका देते हुए काम करने का अवसर दिया है।
दया सिंह ने कहा कि, भोले बाबा ने हम सबको जनता का सेवा करने का अवसर दिया है। उनके आशीर्वाद और कृपा से अब हम भिलाई के साथ-साथ दुर्ग में ज्यादा मेहनत के साथ काम करेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। लोगों की आवाज बनेंगे। आने वाले समय में हम दुर्ग शहर के हरेक वार्ड और मंडल में कार्यकारिणी व पदाधिकारी होंगे।
दुर्ग जिला कार्यकारिणी में कौन-कौन, देखिए सबके नाम
देवव्रत सिंह ठाकुर को दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अतुल यादव, भीम जैन, अभिषेक प्रजापति को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार गोपाल कृष्ण हरमुख, सूर्यकांत देशमुख और दुर्गेश यादव को महासचिव बनाया है। नीरज यादव, लोकेश मनहरे, गुलशन शर्मा और आशीष यादव को सचिव की जिम्मेदारी दी है।
दो मंडल के प्रभारी-सहप्रभारी भी तय किए गए
जिला कार्यकारिणी के अलावा मध्य मंडल और चंडी मंदिर मंडल के प्रभारी और सह-प्रभारी का एनाउंसमेंट किया गया है।
मध्य मंडल- मध्य मंडल में अक्षय जैन को प्रभारी और गौतम सिन्हा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। मध्य मंडल की कार्यकारिणी में धर्मेंद्र सिन्हा, महेश चौहान, प्रशांत देवांगन, राहुल रत्नाकर, अजय तिवारी, सौरभ सोनी, कृष्णा निषाद, कृष्णा यादव, सोनू यादव, संस्कार वर्मा, कार्तिक ठाकुर, शिव कुमार भारती ।
चंडी मंदिर मंडल- चंडी मंदिर में आशीष शर्मा और अमित शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यकारिणी सदस्य में पिन्टू ठाकुर, हरिश देवांगन, मनीष साहू, पप्पू श्रीवास्तव, रूस्तम, चुनेश नेताम, महेश चौहान, सोनू यादव, राहुल यादव, सुमीत श्रीवास्तव, बंशी शर्मा, कामेश, नारायण साहू, नवीन यादव, रामू यादव, हेमंत सिंह, दुर्गेश चन्द्राकर, तारकेश्वर शर्मा, पप्पू शर्मा।
राजनीतिक सरगर्मी इसलिए बढ़ गई
दुर्ग शहर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं का वर्चस्व है। भाजपा से सरोज पांडेय तो कांग्रेस से अरूण वोरा का दबदबा रहा है। ऐसे में बोल बम समिति ने अचानक दुर्ग शहर में सक्रियता बढ़ाकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। ये बात तो तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक बोल बम समिति की टीम यहां मजबूत हो जाएगी। आने वाले चुनाव परिणाम बदलने में यह समिति निर्णायक भूमिका में हो सकती है।















