BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा दही हांडी का विशाल आयोजन कल सुपेला में, भाजपा नेता राकेश पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि

भिलाई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुपेला, गदा चौक के पास भव्य दही हांडी का आयोजन और भी वृहद रूप में किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के सदस्य अवधेश चौहान कर रहे है।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मउत्सव समिति के सारे सदस्य उपस्थित रहेंगे साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पाण्डेय होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक ने सभी भिलाईवासी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में आदित्य अग्रवाल, प्रेम चौहान, प्रदीप जैसवाल, मलकीत सिंह, दीपक प्रजापति, संजय चौहान, अमित चौधरी, धर्मेंद्र साहू, कैलाश निर्मलकर, रावेन्द्र सिंह,अशोक शाह,दीपक सिंह, दीपक चौधरी, चन्दन शर्मा,सूरज साव, विकास राय, सूरज चौहान आदि की मुख्य भूमिका रहेगी।

Related Posts