भिलाई। सोमवार को जामुल पुलिस ने जुआ खेलते 08 जुआड़ियों पकड़ने सफलता पाई है। जुआड़ियों से 01 लाख 76 हजार 480 रुपये नगद बरामद हुई है।
मामले कि जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आशाराम बापू नगर जामुल नंदिनी रोड में आशीष प्रधान के खाली मकान के सामने लाईट जलाकर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे।
सूचना पर हमराह व स्टाफ गवाहान के घटना स्थल बापूनगर जामुल नंदिनी रोड आशीष प्रधान के खाली मकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। जिसमें 8 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
















