BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

टोक्यो पैरालिंपिक में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

नईदिल्ली (ए)। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है. निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है. उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे. उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था।

बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं. उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी. इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं. इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।

टोक्यो में पुरुषों को उंची कूद में निषाद कुमार के रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।

 

Related Posts