BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने भाजयुमो जिला भिलाई के नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों का किया सम्मान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी का गमछा पहनाया गया, फूल माला से स्वागत किया गया एवं मिठाई का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित युवा शक्ति को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया गया।

भविष्य में आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाई एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की . कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री तुगेन्द्र सिंह एवं अखिलेश वर्मा , स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष आकाश महेश्वरी एवं आभार मीडिया प्रभारी अश्वनी गौतम द्वारा किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुंदरम रोहित,

जिला उपाध्यक्ष सौरव जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर सहित जिला पदाधिकारी आदित्य अग्रवाल, आशीष चौबे, सागर शर्मा, आशीष दुबे, प्रेम चौहान, अमन सोनी सृष्टि सेनगुप्ता, राहुल सेन, धनराज कुर्रे, आचार्य राजेश, नीलकमल देवांगन सहित अनेक युवा कार्यकर्ता साथियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की गई।

Related Posts