BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संगठन का हुआ विस्तार, तरुणा देशमुख बनी रिसाली प्रखण्ड महिला शाखा की अध्यक्ष

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति संगठन स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है और जमीनी स्तर पर जनहित में कार्य करने वाली महिलाओं को समिति मौका दे रही है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिला भिलाई के मुख्य शाखा के अध्यक्ष सेवक राम साहू की अनुशंसा पर एवं युवा शाखा के जिला अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुमति से जिला महिला शाखा के अध्यक्ष मंजू दुबे ने श्रीराम जन्मोत्सव समिति रिसाली प्रखण्ड एवं विभिन्न प्रखण्डों की महिला शाखा के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की।

जिसमें वैशाली नगर प्रखण्ड महिला शाखा अध्यक्ष राबड़ी देवी को नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में कुम्हारी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेमलता कुशवाहा एवं महामंत्री  मंजू वर्मा, प्रियंका कुशवाहा, कुमारी नेहा वर्मा तथा खुर्सीपार प्रखण्ड अध्यक्ष सिद्धी साहू  को नियुक्त किया गया है।

इसी के अन्तर्गत जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष रीना नैयर, मंजू शर्मा, लता गेन्द्रे, सुरेखा खटीक, जिला मंत्री नसीमा खातून, निर्मला कश्यप, अन्नू खिलेश्वरी धलेन्द्र, कुलविन्दर कौर, गीता विश्वकर्मा, जमुना धनकर तो बनाया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में अमृता साहू एवं सोनाली शर्मा की नियुक्ति की गयी है।

मंजू दुबे ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने विभिन्न प्रखण्डों के कर्मठ एवं निष्ठावान रामभक्त बहनो को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। हमारे सभी बहने पूरी निष्ठा से धर्म रक्षा के साथ-साथ सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दो को लेकर सक्रिय रहते है।

Related Posts