नईदिल्ली (ए)। इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट मैचों में अपना दबदबा बनाने वाली टीम इंडिया लीड्स के मैदान पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एंडरसन की अगुआई में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने तबाही मचा दी। भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 78 रनों पर ढेर हो गई। इस खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
सफेद जर्सी में भारतीय टीम का यह नौवां सबसे न्यूनतम स्कोर है। भारत ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने टेस्ट इतिहास में सबसे कम रनों पर सिमट गई थी। तब भारत ने 36 रन बनाए थे।
ये 78 रन, इंग्लैंड में भारतीय टीम का तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 1974 में भारतीय टीम लॉर्ड्स के मैदान पर 42 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ये इंग्लैंड में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके अलावा टीम इंडिया ने 1952 में 58 रन ही बनाए थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ये टीम इंडिया का तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2008 में अहमदाबाद के मैदान पर 76 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में नंबर एक पर 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया दिल्ली टेस्ट है। तब भारतीय टीम 75 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
India's third-lowest total after electing to bat first 😱https://t.co/idZEjQdsDk | #ENGvIND pic.twitter.com/JTm95ywCHi
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 25, 2021
लीड्स के मैदान पर भारतीय टीम 2002 के बाद पहली बार खेल रही थी। टीम जब यहां आखिरी बार खेली थी तब भारत ने रनों का अम्बार लगा दिया था। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने सैकड़ा जड़ा था।
भारतीय टीम पिछले नौ महीने में 2 बार 100 रन के भीतर ढेर हो गई है। इससे पहले दिसम्बर में भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों पर ढेर हो गया था।
जेम्स एंडरसन ने सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की, कोहली को आउट करके किया ये कारनामा
भारत ने इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट आज से हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बुधवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। एंडरसन सचिन के साथ एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एंडरसन और सचिन ने एक देश में सर्वाधिक 94 टेस्ट मैच खेले हैं। एंडरसन अब इस मामले में सचिन के साथ संयुक्त तौर पर एक नंबर पर हैं।
लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। विराट पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टॉस जीते। टीम पहली पारी के पहले ही ओवर में झटका लग गया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल को जेम्स एंडरसन ने शून्य पर पवेलियन भेज दिया। तब इसके बाद एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भी जल्दी आउट किया। कोहली सिर्फ 7 रन बना सके। लंच ब्रेक तक भारत ने 25.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं।
James Anderson has equalled Sachin Tendulkar's record for the most Test matches played in a country 🧢#ENGvIND
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 25, 2021
एंडरसन ने अब तक 165 टेस्ट खेले हैं। सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने के मामले में वो पांचवें नंबर पर हैं। सचिन 200 टेस्ट के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। इसी के साथ एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार विराट कोहली को आउट किया। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन ने टेस्ट क्रिकेट में कोहली को सात बार आउट किया है। कोहली 7 रन पर एंडरसन का शिकार बने। एंडरसन की गेंद पर बॉल कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर जोस बटलर के पास गई और बटलर ने आसान सा कैच पकड़ लिया। मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी 78 रनों पर सिमट गई।















