बलौदाबाजार (ए)। कोरोना महामारी के हालातों, व्यवस्थाओं एवं पुलिस बल सुरक्षा प्रबंध का जायजा लेने जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने बिलाईगढ क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन ग्राम मनपसार, डोंगियाभाटा, पुरगांव, नरधा एवं लवन क्षेत्र में ग्राम बगबुडा का दौरा किया।
उल्लेखित ग्रामों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस क्षेत्र में इस बीमारी की रोकथाम एवं आवश्यक सावधानी बरतने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित मेडिकल टीम के साथ, अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।
इन ग्रामों के स्कूल, पंचायत भवन आदि में क्वारेंनटाइन सेन्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेन्टर में जाकर क्वारेनटइन एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिये एवं दिए जा रहे भोजन, दवाई, आस-पास के साफ सफाई सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने क्वारेनटाइन सेंटर पर कार्यरत अधि/कर्मचारियों से सभी आवश्यक पहलुओं पर बात की और स्वयं को इस कोरोना महामारी से बचने के लिये शासन द्वारा बनाये गये निर्देशों एवं नियमों का पालन करने को कहा।
विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और यह भी कहा की किसी भी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी आने पर मुझे सीधे फोन करके अपनी समस्यायो के बारे में बता सकते हैै। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस जवानों का ड्यूटी के प्रति इस कर्मठता एवं समर्पण भावना के लिए धन्यवाद देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।









