नईदिल्ली (ए)। मणिपुर को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ला गणेशन को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि गणेशन भारतीय जनता पार्टी के सीनियर रह चुके हैं और इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
ला गणशेन तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुहे हैं और इसके अलावा उन्होंने भाजपा में कई अलग-अलग पदों पर काम करके पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी के मंत्री मंडल विस्तार के पहले भी कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे। तब भी कई राज्यपालों की नियुक्ति की गई थी।
I feel very elated because my services have been recognised. I am prepared to work at any place in India. With my experience, I will feel that entire India is one: La Ganesan, on being appointed as the Governor of Manipur pic.twitter.com/QUw2gyxgTj
— ANI (@ANI) August 22, 2021
ला गणेशन ने इस मौके पर कहा, “मैं बहुत उत्साहित महसूस करता हूं क्योंकि मेरे काम को मान्यता मिली है। मैं भारत में कहीं भी काम करने के लिए तैयार हूं। अपने अनुभव से मुझे लगता है कि पूरा भारत एक है।”















