BREAKING

घर-परिवार

आज रक्षाबंधन पर 474 साल बाद बन रहा यह महासंयोग, जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त SARNATH EXPRESS

नईदिल्ली (ए)। रक्षाबंधन पर इस बार 474 साल बाद महासंयोग बन रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस बार धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया जाएगा। गुरु और चंद्रमा के एक राशि में होने से गज केसरी योग भी बन रहा है। सूर्य मंगल और बुध के साथ सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में होंगे। ग्रहों का ऐसा योग शुभ और फलदायी माना जा रहा है।

ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहों की ऐसी स्थिति 474 साल बाद बन रही है। इससे पहले 11 अगस्त 1547 को ऐसा समय आया था जब धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन मनाया गया था। सूर्य, मंगल व बुध एक ही राशि में थे। उस समय शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में थे, जबकि इस साल शुक्र बुध के स्वामित्व की कन्या राशि में होंगे। ऐसे में मेष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अधिक लाभ होने का संभावना बनेगी।

इस समय बांधें राखी
ज्योतिषविद् कहते हैं कि सुबह 6:15 बजे भद्रा खत्म हो जाएगी। ऐसे में इस बार रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगा। ज्योतिष की दृष्टि से वैसे तो पूरे दिन में किसी भी शुभ-फलदायक चौघड़िया मुहूर्त में बहनों द्वारा भाइयों को राखी बांधना शुभ होता है लेकिन ‘अमृत’ चौघड़िया मुहूर्त को राखी बांधने के लिए सबसे श्रेष्ठ समय माना गया है।

इसलिए अगर बहनें अमृत मुहूर्त में अपने भाई को राखी बांधे तो इससे भाई को दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस रक्षाबंधन पर अमृत मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट के बीच उपस्थित रहेगा। अमृत मुहूर्त के अलावा अन्य शुभ चौघड़िया में भी बहने अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। वह कहते हैं कि इस बार रक्षाबंधन पर शाम 4:30 से छह बजे के बीच राहुकाल होगा। राखी बांधने के लिए इस समय का त्याग करें।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त 
सुबह 7:30 से 9 बजे के बीच  (चर चौघड़िया)
सुबह 9:07 से 10:45  बजे के बीच (लाभ चौघड़िया)
सुबह 10:45 से 12:22 बजे के बीच (अमृत चौघड़िया)
दोपहर 2 से 3:30 बजे के बीच  (शुभ चौघड़िया)
शाम 6:51 से 8:14 बजे के बीच  (शुभ चौघड़िया)

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। 

Related Posts