भिलाई। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने दिल के छेद मरीजों का चेकअप हैदराबाद केयर के वरिष्ठ हदय रोग विशेषज्ञ डॉ तपन दास से कराया। यह चेकअप रामकृष्ण केयर अस्पताल के सहयोग से नि: शुल्क हुआ।
जल्दी ही शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से आपरेशन कराया जाएगा। इस चेकअप का लाभ धमतरी, रायपुर और अमलेशवर के मरीजों ने लिया। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ जरूरतमंद दिल के छेद मरीजों के आपरेशन में सहयोग करती है।
संस्था इसके पूर्व भी अनेक मरीजों का आपरेशन करा चुकी है। अब जिन मरीजों का आपरेशन होगा उनमें युक्ति राजपूत का दूसरे चरण का आपरेशन होने जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष स्मिता सिंह इस चेकअप के दौरान मरीजों के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थी । मरीजों के परिजनों ने नेक कार्य के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल और शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त किया।
संस्था ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर संदीप दवे, प्रशांत ठाकुर और डाक्टर तपन दस का आभार व्यक्त किया जो भी दिल के छेद जरुरतमंद मरीज है वह शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।















