रायपुर। नहर पारा स्टेशन रोड रायपुर स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दोपहर 1 बजे श्री नीलकण्ठ सेवा संस्था द्वारा रुद्र महाभिषेक किया जा रहा है।
श्री नीलकण्ठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम दिन एवं रक्षा बंधन के दिन रुद्रमाहाभिषेक किया जाता है महिलाये महादेव को अभिषेक के बाद राखी बांधती है। और पुरुष गर्भ गृह में महादेव जी का अभिषेक पूजा करते है।
जिसमे 108 औषधि, 7 प्रकार के फूल के रस, 7 प्रकार के फल के रस, 7 प्रकार के रंग, सरसोतेल, भस्म, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, पंचामृत, गंगाजल, यमुना जल, नर्मदा जल, काला तिल, पीली सरसों, आदि से अभिषेक किया जाएगा।
इस अभिषेक में बहुत से श्रद्धालु अपने अपने नाम और गोत्र से अभिषेक करवाते है रुद्रमाहाभिषेक को देखने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।












