BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

आदिवासियों के साथ झूमकर नाचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, चाय का आनंद लेकर किया डिजिटल पेमेंट

नईदिल्ली (ए)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं. कभी वो ट्रेन में यात्रियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के बारे में बात करते हैं तो कभी वो लोगों के बीच चाय पीते हुए उनसे चर्चा करते दिख जाते हैं. अब, अश्विनी वैष्णव डांस करते दिखे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर हैंडल से रेल मंत्री का डांस करते हुए वीडियो अपलोड किया है. रेल मंत्री कोरोपुट में डांस करते दिखे।

दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं. शुक्रवार को रेल मंत्री ओडिशा के कोरापुट गांव में आदिवासियों के साथ डांस करते नजर आए. इस वीडियो में कुछ महिलाएं भी रेल मंत्री के साथ पारंपरिक लोक नृत्य करती नजर आ रही हैं. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को ट्विटर पर काफी पंसद भी किया जा रहा है।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ओडिशा के कोरापुट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चाय का आनंद भी लेते दिखे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों के साथ चाय पीते हुए वीडियो को शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा- ओडिशा के एक छोटे शहर कोरापुट में चाय का आनंद लिया और डिजिटल पेंमेंट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के बुलंदी को देखा।

 

इससे पहले गुरुवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मुलाकात करने पहुंच गए थे. भुवनेश्वर से रायगढ़ा जाने वाली ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों से रात के वक्त रेल मंत्री ने मुलाकात की थी. वो एक कोच से दूसरे कोच तक गए और सफर कर रहे यात्रियों से ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बात की. उनसे रेल से सफर से जुड़े फीडबैक भी लिया।

Related Posts