BREAKING

Uncategorised

एसपी त्रिलोक बंसल ने पेण्ड्रा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, अच्छे टर्न आउट वाले कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

जीपीएम। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा गुरुवार को पेण्ड्रा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना पेंड्रा के परेड का निरीक्षण किया गया।

अच्छे टर्न आउट वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं खराब टर्न आउट वाले कर्मचारियों को सजा दिया गया।

एसपी ने थाने के मोहर्रिर कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात, मोर्चा व थाना परिसर का निरीक्षण किया। थाना भवन एवं परिसर के साफ- सफाई हेतु दिशा निर्देश थाना प्रभारी को दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी श्री बंसल के द्वारा थाना के विभिन्न दस्तावेजों की गहनता से समीक्षा करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं से मामले की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिये।

एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिये।

पुलिस अधीक्षक श्री बंसल के द्वारा लंबित शिकायतों, महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर निकाल करने हेतु एवं जमीन सम्बन्धी रिपोर्टों में आवश्यक रूप से प्रतिबंधक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गौरेला श्री अशोक वाडेगावकर, थाना प्रभारी पेंड्रा एवं थाना पेण्ड्रा का स्टाफ मौजूद था।

Related Posts