BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-3 सिरसा गेट रेल्वे समपार फाटक RUB निर्माण कार्य के लिए 31अगस्त से रहेगा पूर्णतः बन्द

रायपुर-19 अगस्त, 2021/पीआर/आर/211

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में मानव सहित समपार फाटक नम्बर 439 (सिरसा गेट ) में आर यू. बी. (रोड अंडर ब्रिज) का कार्य किया जा रहा है।

उक्त कार्य रेल विभाग एवं प्रदेश प्रसाशन छ.ग. कॉस्ट शेयरिंग बेसिस (Cost sharing basis) पर रेलवे द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

तत्कालिन कलेक्टर दुर्ग, द्वारा अंडर ब्रिज बनने के पश्चात रेलवे मानव सहित समपार फाटक नम्बर 439 (सिरसा गेट ) बंद करने की अनुमति प्रदत्त की गई है।

इसलिये सड़क/ पथ यातायात एवं रेल यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरसा समपार फाटक को आर यू बी निर्माण कार्य दिनांक 31.08.2021 को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया है।

Related Posts