
भिलाई। श्रावण के आख़री सप्ताह पर भिलाई केन डू पर्वत फ़ाउंडेशन के चैयरमैन एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत आज उज्जैन पहुँच कर
बाबा श्री महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की। अतुल पर्वत के उज्जैन पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।














